बेगूसराय: बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन में साफ-सफाई अभियान, SP ने दी जानकारी
पुलिस लाइन में बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम पर शनिवार की सुबह 11:00 साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस मौके पर एसपी ने बताया कि पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.