पाली: संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर पाली शहर में आयोजित हुए कई कार्यक्रम, सूरजपोल से मुख्य मार्ग पर निकाली गई शोभायात्रा
संत शिरोमणि रविदास जयंती को लेकर आज शहर में रेलवे स्टेशन स्थित आयोजन स्थल पर भामाशाह पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया जिसमे जिले भर से समाज के लोगों ने यहां पहुंचकर इसमें भाग लिया है । इससे पहले शहर के सूरजपोल चौराहे से संत शिरोमणि रविदास जयंती को लेकर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया यह शोभायात्रा अंबेडकर सर्किल गांधी मूर्ति होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची ।