डंडा: जमीन विवाद में युवक पर हमला, जान से मारने की धमकी
Danda, Garhwa | Jul 8, 2026 गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डंडा निवासी मनोज राम पर गांव के ही कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना को लेकर पीड़ित मनोज राम ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाने में दिए गए आवेदन में मनोज राम ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ दबंग लोग उनकी रैयती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करना