पानीपत: भाकियू प्रवक्ता के खेत से तार चोरी, अल्ट्राटेक फैक्ट्री से बाइक गायब
पानीपत जिले के इसराना क्षेत्र में 28 नवंबर की रात दो चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। चोरों ने नौल्था गांव में एक किसान के खेत से मोटर की तार काट ली, वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।