चंदौसी: संभल के खट्टैटा चौराहे पर अवैध अस्पताल संचालित, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतकर्ता ने जांच करने की मांग की
कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के खटैटा चौराहा स्थित एक कथित अवैध अस्पताल को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में आरोप है कि बिना मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय योग्यता के अस्पताल संचालित कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। शिकायत में सरकारी अस्पताल की दवाओं के कथित दुरुपयोग, बिना अनुमति मेडिकल स्टोर चलाने का आरोप लगा है