भितरवार: भितरवार से रतनगढ़ माता के दर्शन के लिए रवाना हुए पदयात्री
जयकारों के साथ शुरू हुई दो दर्जन श्रद्धालुओं की यात्रा। नगर भितरवार स्थित बैकुंठ धाम से रतनगढ़ माता के दर्शन को रवाना हुए पदयात्री। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विधि विधान से पूजा अर्चना की ओर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। पैदल यात्रा पर रवाना होते हुए भक्तगणों को माला पहनकर किया विदा।