दमोह: मासूम की मौत के बाद व्यापारियों का बड़ा फैसला, चरहाई बाजार में भारी वाहनों की एंट्री अब रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगी
Damoh, Damoh | Jul 1, 2026 दमोह चरहाई बाजार में दो वर्षीय मासूम जैस्मिन बंसल की ट्रक से कुचलकर मौत के बाद व्यापारियों ने बड़ा निर्णय लिया है। अब भारी वाहनों का प्रवेश केवल रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा और सभी वाहनों को तय समय तक बाजार से बाहर निकालना होगा। नियम उल्लंघन पर जुर्माना लगाया जाएगा। व्यापारियों ने घटना पर शोक जताते हुए मृतका के परिजनों को ₹25000 सहायता देने की बात कही।