सदर: झूंसी के कछारी इलाकों में रात का 'काला खेल': बेखौफ गरज रही जेसीबी, प्रशासन सो रहा
Sadar, Allahabad | Jun 30, 2026
उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के तमाम दावों को ठेंगा दिखाते हुए झूंसी के बदरा सोनौटी, उपरहार, लपेटुआ और शिरडी (बी. शिरडी) जैसे गंगा तटीय इलाकों में अवैध खनन का काला कारोबार चरम पर है। दिन के उजाले में जहां सन्नाटा पसर जाता है, वहीं सूरज ढलते ही इन क्षेत्रों में माफियाओं की जेसीबी और ट्रैक्टरों की फौज उतर आती है। रात भर अवैध खनन किया जा रहा है