नानपारा: लक्षमपुर मटेही गांव निवासी महिला ने जमीन पर जबरन कब्जा करने को लेकर एसडीएम नानपारा को दी लिखित की तहरीर
नानपारा तहसील क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मटेही गांव निवासी एक महिला ने अपनी जमीन पर विपक्षी लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। गांव निवासी महिला ने उप जिलाधिकारी नानपारा को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। महिला ने लिखित तहरीर में बताया कि उसकी गांव में जमीन है जिस पर गांव के कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं।