नानपारा: मटेरा थाने की पुलिस ने हत्या के मुकदमे में दो आरोपी घर से दबिश देकर किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मटेरा थाने की पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जगदीश पुत्र पाचू उम्र 55 वर्ष संभल पुत्र पाचु उम्र करीब 50 वर्ष निवासी बरगदिया को उपनिरीक्षक योगेंद्र यादव कांस्टेबल अनुज कुमार ने गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।