गुरारू: मथुरापुर बाजार से 17 वर्षीय किशोरी लापता, मामला दर्ज
Guraru, Gaya | Apr 18, 2026 मथुरा बाजार स्थित एक मोहल्ले से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला शनिवार दोपहर एक बजे सामने आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने गुरारू थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी के गायब होने की जानकारी दी है। दिए गए आवेदन में पिता ने बताया कि 15 अप्रैल की सुबह करीब 4:30 बजे जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला देखा, तो उनकी बेटी घर में नहीं मिली।