चित्तौड़गढ़: डेकडी खेड़ा में हुई हृदय विदारक घटना में वृद्ध किसान की मौत, झाड़ियों में लगाई आग ने उसे कंकाल में बदल दिया
बस्सी थाना अंतर्गत डेकडी खेड़ा गांव में शुक्रवार को हृदय विदारक घटना में वृद्ध किसान की मौत हो गई. दरअसल वह अपने खेत पर सफाई के दौरान झाड़ियों को जला रहा था कि खुद आग की चपेट में आ गया. हालांकि फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया लेक़िन तब तक किसान मौत के आगोश में समा चुका था. पुलिस के अनुसार 70 वर्षीय डालू पुत्र बाबूलाल खटीक सुबह अपने खेत...