दमोह: सेफ क्लिक 2.0: तहसील ग्राउंड में 6 जुलाई को साइबर जागरूकता मैराथन दौड़, सीएसपी ने आमजन से शामिल होने की अपील
Damoh, Damoh | Jul 4, 2026 दमोह साइबर अपराधों से बचाव के लिए चलाए जा रहे 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत 6 जुलाई को तहसील ग्राउंड से एसपी आनंद कलादगी के निर्देशन में मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। सीएसपी एच.आर. पांडे ने बताया कि इसमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, युवक-युवतियां और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने अपील की।