चायल: बाराडोली गांव में प्रेम प्रसंग के चलते लाइनमैन की निर्मम हत्या, सिर धड़ से अलग करने का आरोप, दो गिरफ्तार, पूछताछ जारी
चरवा थाना क्षेत्र के बाराडोली गांव में प्रेम प्रसंग के चलते लाइनमैन राजकुमार उर्फ राजू की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेमिका से मिलने पहुंचे राजू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक का धड़ खेत में मिला, जबकि सिर गायब बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने 2 को पूछताछ हेतु उठाया है और तीन टीमें गठित हुई है! मंगलवार मिली जानकारी!