कदमकुंआ थाना क्षेत्र के मेकडॉल गोलंबर के पास से अपराध की योजना बनाते चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के निशान देही पर दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार रात 8:57 पर सेंट्रल एसपी दीक्षा ने मामले की जानकारी दी है।