सोहागपुर: कार्य में लापरवाही बरतने पर कमिश्नर ने तहसीलदार जयसिंहनगर और प्रवाचक को किया निलंबित
कमिश्नर बीएस जामोद ने म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) (क) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये रविवार को तहसीलदार जयसिंहनगर दीपेंद्र सिंह तिवारी एवं खेमन सिंह, सहा. ग्रेड- 03, प्रवाचक, तहसील कार्यालय जयसिंहनगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।