देेेवरिया: सोनूघाट भलुआनी मार्ग पर बाइक में फंसा दुपट्टा, गिरने से विवाहिता की हुई मौत
Deoria, Deoria | Feb 4, 2025 भलुआनी थाना क्षेत्र के बभनी दुबे गांव की रहने वाली प्रियंका पत्नी देवनाथ शर्मा जो अपने मायके बभनी दुबे आई हैं । अपने नौ माह के बच्चे को सुई लगवाने के लिए बीते सोमवार को भलुआनी गई थी। दोपहर 3:30 बजे वापस आ रही थी।इसी दौरान बाइक में उनका दुपट्टा फस गया जिससे बाइक से गिर गयी। जहां सर पर गंभीर चोटें आयी। देवरिया मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।