पुनासा: खंडवा में जनसुनवाई के हंगामे ने पकड़ा राजनीतिक रंग, जेल से छूटते ही किसान का भव्य स्वागत
जेल से बाहर आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों का जोरदार स्वागत किया। पिता-पुत्र को बग्गी में बैठाकर शहर में सम्मान जुलूस निकाला गया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए किसान के समर्थन में नारेबाजी भी की।