हेरहंज: हीरो शोरूम के पास बाइक दुर्घटना में एसबीआई का कर्मी घायल, रेफर
बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के हीरो शोरूम के पास हुई बाइक दुर्घटना में एसबीआई का एक कर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान लोहरदगा निवासी प्रेम भगत के पुत्र गणेश भगत के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टर चंदन कुमार के द्वारा इलाज किया गया।