CUSB के जीवक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन रविवार दोपहर में हुआ। शिविर में सर गंगा राम अस्पताल नई दिल्ली के लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी व एचपीबी सह निदेशक डॉ. सुरेश सिंघवी ने अपने निजी अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि निरंतर रोज़ाना आधे घंटे योग करते हैं व पिछले करीब चार दशक से कभी बीमार नहीं पड़े हैं। जिसे वो वो अपनी उपलब्धि बताते है।