मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद सुलझाने की बैठक में मुस्लिम पक्ष नहीं आया, हिंदू पक्ष ने अन्य जगह जमीन का प्रस्ताव दिया
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए शनिवार को मथुरा में एक विशेष लोक अदालत बुलाई गई। सुप्रीम कोर्ट के समाधान समारोह-2026 के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अपर जिला न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद ने की। हालांकि, बैठक में हिंदू पक्ष के वादी तो शामिल हुए, लेकिन मुस्लिम पक्ष की ओर से कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ।