गोपालगंज: हथुआ में युवती की संदिग्ध मौत, फांसी की आशंका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल
हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ गांव वार्ड नंबर 10 में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतका नगमा प्रवीन, मोहम्मद खालिद की पुत्री थी और बीकॉम की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। गले पर गहरा निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना पर पह