इकौना: इकौना तहसील मे सभी निजी अस्पतालों संचालकों संग हुई बैठक, SDM बोले रजिस्ट्रेशन होने पर ही करें अस्पताल का संचालन
इकौना के सभी निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक की गई इस दौरान एसडीएम इकौना ओमप्रकाश और इकौना के सीएचसी अधीक्षक मौजूद रहे। वहीं सभी निजी अस्पताल संचालकों से कहा गया है की यदि उनका रजिस्ट्रेशन नहीं है तो रजिस्ट्रेशन करा लें और जब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो जाता तब तक अस्पताल बंद रखें। यदि कोई भी शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी।