बदायूं: बदायूं में 498 रिक्रूट बने सिपाही, पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुई पासिंग आउट परेड
Budaun, Budaun | Apr 26, 2026 बदायूं की रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को साढ़े 8 बजे के आसपास 498 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने परेड की सलामी ली। उन्होंने आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया ।