नौगांव: हरपालपुर रेलवे स्टेशन: चंबल एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हरपालपुर रेलवे स्टेशन के पास, महोबा की ओर बरेड़ा बुजुर्ग गांव के नजदीक यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हावड़ा से ग्वालियर जा रही चंबल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मऊकांठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर