राजगढ़: राजगढ थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज किया गया
Rajgarh, Churu | Apr 17, 2026 राजगढ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध हथियार सहित आरोपी अक्षय सिंह निवासी न्यागली को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने तारानगर पुलिया के पास एक संदिग्ध रूप से घूम रहे अक्षय सिह को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और गहन पूछताछ जारी है।