गिरिडीह: घरेलू विवाद के बाद व्यक्ति ने फिनायल पीया, सदर अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती; इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी प्रदीप सिंह, पिता स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह, उम्र लगभग 40 वर्ष ने घरेलू विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। रविवार को 12 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के अनुसार प्रदीप सिंह ने शराब पीने के बाद फिनायल पी लिया था।