नवाबगंज: मसौली पशु बाजार के पास कार और बाइक की टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी जिले के गोंडा बहराइच मार्ग पर मसौली पशु बाजार के पास सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गांव में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है।