पुखरायां कस्बे के सीएचसी गेट पर लगी मेरा थैला मशीन से थैला नहीं निकल रहे है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पुखरायां के सर्वेश थैला निकालने पहुंचे तो मशीन से थैला नहीं निकला। नगर पालिका की ओर से प्लास्टिक थैला प्रयोग को बंद करने व लोगों को जागरूक करने के लिए मशीन लगाई गई थी।