बेलागंज: जाहिर बिगहा गांव में वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला, पांच घायल, एक महिला आरोपी जेल भेजी गई
बेलागंज थाना क्षेत्र के जाहिर बिगहा गांव में शुक्रवार अहले सुबह वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। जानकारी के अनुसार, बेलागंज थाना की पुलिस न्यायालय से निर्गत फरार वारंटी विनोद चौधरी को गिरफ्तारी करने के लिए गई थी. शनिवार के शाम 5:00 बजे जानकारी दिया है.