दमोह: साहू समाज की प्रदेश अध्यक्ष भावना साहू पहुंची दमोह, सत्येंद्र साहू सहित विभिन्न महिलाओ ने पुष्प गुच्छ के साथ किया स्वागत
Damoh, Damoh | Apr 6, 2024 दमोह आज साहू समाज की महिला प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट भावना साहू पहली बार दमोह पहुंची। जिनका साहू समाज के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र साहू सहित व महिलाओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं उन्होंने बताया की वे सागर बीना कटनी हटा हिंडोरिया के भ्रमण थी जहां होकर वे आज दमोह पहुंची। साथ ही उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री व दमोह विधायक जयंत मलैया से भी मुलाकात की।