सांगानेर: भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा की तीन सीटों पर मंथन, सरकार और संगठन के कामकाज पर हुई चर्चा
BJP प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक जयपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन और सरकार से जुड़े कई बड़े मुद्दों के साथ ही राज्यसभा की खाली होने वाली तीन सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों के पैनल, ग्राम चौपाल अभियान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर चर्चा की गई।