चान्हो: झारखंड की अपूर्णीय क्षति है अंतर्राष्ट्रीय धावक बुधवा उरांव का निधन : कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की
Chanho, Ranchi | Mar 21, 2024 मांडर की कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने अंतर्राष्ट्रीय धावक और एथलीट बुधवा उरांव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि न केवल झारखंड बल्कि भारत के इस महान सपूत का निधन ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। लंबे समय तक अस्वस्थ रहने के बाद जमशेदपुर स्थित आवास पर उनका निधन हो गया।