प्रतापपुर: लताबड़ गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश शोभायात्रा
प्रखंड अंतर्गत लताबड़ गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर मंगलवार को 1 बजे तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 111 कलश यात्रियों ने कथा मंडप से गोवासोल होते हुए लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय कर झगड़िया स्थित नूनविल नदी घाट पर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन अर्चना कलश यात्रियों ने माथे में कलश लिए राधे राधे का जयकारा लगाते हु