कैरो: SGFI राज्य स्तरीय स्कूल खेल 2025-26: लोहरदगा के सीमा व बसंत उरांव ने पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया
रांची के मोराबादी में आयोजित तीन दिवसीय एसजीएफआई राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2025-26 में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे लोहरदगा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों ने उम्दा खेल भावना और अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे लोहरदगा जिले की खेल प्रतिभाओं की चमक पूरे राज्य में नजर आई।