बिंदकी: भवानीपुर व खिदिरपुर गांव के बीच खड़े ट्रक में टकराए बाइक सवार, दो युवक घायल, एक को गंभीर हालत में रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत भवानीपुर तथा खिदिरपुर गांव के बीच सोमवार की देर शाम करीब 7:00 बजे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक सवार शिवा उम्र 26 वर्ष पुत्र शिव भजन तथा गुड्डू उम्र 20 वर्ष पुत्र संतोष दोनों निवासी ग्राम खिदिरपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर टकरा करके घायल हो गए। जिसमें गंभीर घायल शिवा को सीएचसी से रेफर कर दिया गया।