राजगढ़: हमीरवास पुलिस ने खेजड़ी तस्करों पर कसा शिकंजा, 60 क्विंटल लकड़ी और दो पिकअप में भरी 1 लाख रुपये की खेजड़ी वृक्ष जब्त
Rajgarh, Churu | May 20, 2026 हमीरवास थाना पुलिस ने राज्य वृक्ष खेजड़ी की अवैध तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए काधराण में नाकाबंदी कर हरी लकडिय़ों से लदी दो पिकअप गाडिय़ां पकड़ी हैं तथा दो तस्करो के खिलाफ कार्यवाही की है। दोनों वाहनों से करीब 60 क्विंटल अवैध खेजड़ी बरामद हुई है, जिसकी बाजार कीमत 01 लाख रुपये बताई जा रही है।यह कार्यवाही एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर कार्यवाही कीहै।