बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, ₹5100 बरामद
Bisauli, Budaun | Jun 18, 2026 थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ादास में हुई चोरी की घटना के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के मामले में वांछित आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र सरवन निवासी ग्राम बैरीखेड़ा थाना बनियाठेर जनपद संभल को गिरफ्तार कर लिया।