चांपा: कत्ता रखकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने खपरीडीह गांव से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड में
जांजगीर चांपा की बम्हनीडीह पुलिस ने कत्ता रखकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी राजकुमार धनुवार को खपरीडीह गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कत्ता को जब्त किया है.पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाथ में कत्ता लेकर लोगों को डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है।