आरोन: आरोन में डबल लोक केंद्र का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, किसानों से चर्चा कर खाद वितरण की ली जानकारी
आरोन में एसडीएम महिमा चौधरी ने 5 जून दोपहर को डबल लॉक केंद्र खाद वितरण केंद्र आरोन का औचक निरीक्षण किया। गोदाम पर किसानों को उपलब्ध सुविधाओं व्यवस्थाओं की जानकारी ली, टोकन से खाद्य वितरण पर किसानों का फीडबैक लिया। गोदाम प्रभारी को किसानों को सभी सुविधाएं और खाद स्टॉक का समय सीमा में ऑनलाइन प्रविष्टि, टोकन अनुसार किसानों को जल्द खाद वितरण के आदेश दिए गए।