लातेहार: आंधी-तूफान से हुए नुकसान के बाद पीड़ित परिवारों ने मुआवजे की मांग के लिए सीओ को दिया आवेदन
अचानक आए इस प्राकृतिक आपदा से कई गरीब परिवारों के कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए।जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। केडु गांव के पूजा कुमारी, रमेश उरांव, अनंती देवी व बारियातु जागीर के संजय साव ने गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे अंचल अधिकारी को अलग-अलग आवेदन दिया है।