नोखा: नोखा की कानपुरा बस्ती में फिर चोरी, नकदी और जेवरात सहित लाखों का माल हुआ पार
Nokha, Bikaner | Jun 27, 2026 नोखा की कानपुरा बस्ती में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दो दिन पहले हुई लाखों की चोरी के बाद शनिवार सुबह एक और बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर नकदी, जेवरात और जमीन के दस्तावेज चोरी कर ले गए। पीड़ित हरजीराम जाट ने बताया कि वह खेत पर गया हुआ था, जबकि परिवार के सदस्य रात को पास में आयोजित जागरण में चले गए थे। सुबह घर लौटने पर मुख्य दरवाजे और संदूक क