गभाना: चंदरौला में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना गभाना क्षेत्र के चंदरौला गांव निवासी सतीश पुत्र पूरन ने मंगलवार देर रात्रि में अपने कमरे में फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह करीब छह बजे जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उनका शव फंदे पर लटका देख चीख निकल गई। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।