पंचकूला पुलिस ने कालका रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दी और हर संदिग्ध गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी गई। कालका एसएचओ कमलजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने स्टेशन के प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और ट्रेनों के अंदर जाकर जांच की। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने