पोलायकलां: पोलायकलां में धूमधाम से निकाली गई शोभा यात्रा, यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल रहे लोग
पोलायकलां में रविवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में पोलायकलां में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की शुरुआत में रविवार को पोलायकलां में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।