पोलायकलां: ग्राम मोरटाकेवड़ी स्थित घर में हुई चोरी, सोने के जेवर चुरा ले गए चोर, पुलिस द्वारा की जा रही मामले की जांच
पोलायकलां क्षेत्र के ग्राम मोरटाकेवड़ी में एक घर में चोरी का मामला सामने आया है।चोर यहां से अलमारी में रखे सोने की एक जोड़ झूमकी, सोने की एक अंगूठी करीब 70 हजार रुपये कीमत के जेवर चुराकर ले गए।मामले में अशोक दांगी की शिकायत पर पोलायकलां चाैकी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पोलायकलां चाैकी पुलिस द्वारा चोरी के मामले में जांच की जा रही है।