पोलायकलां: ग्राम बोलाई में बकरी भगाने की बात को लेकर महिला के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
ग्राम बोलाई में बकरी भगाने की बात को लेकर एक महिला के साथ मारपीट कर गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। अकोदिया थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोलाई निवासी जामू बाई द्वारा की गई शिकायत पर केस दर्ज किया है।