पोलायकलां: गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सेना के रिटायर्ड सैनिक ने समाजसेवियों के साथ जरूरतमंदों को पोलायकलां में बांटे कंबल
पोलायकलां क्षेत्र में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगों में राष्ट्र प्रेम का उत्साह रहा और समाज सेवा के कार्य भी इस दिन लोगों के द्वारा से किये गए। शुक्रवार को पोलायकलां में भारतीय सेना से रिटायर्ड सैनिक उमेश कुमार द्वारा क्षेत्र के समाजसेवियों के साथ मिलकर कंबल का वितरण किया गया।