भीलवाड़ा: अच्छी बारिश और किसानों की खुशहाली के लिए मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना, देश और प्रदेश के लिए की गई प्रार्थना
मानसून में अच्छी बारिश और किसानों की समृद्धि की कामना को लेकर रविवार को मेथोडिस्ट चर्च, भीलवाड़ा में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। रविवारीय आराधना के दौरान भारत, राजस्थान तथा भीलवाड़ा जिले और शहर में अच्छी वर्षा होने तथा सभी के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई।