बाह: जैतपुर के बड़ागांव में अनियंत्रित ट्रक ने पेड़ से टकराया, चालक-परिचालक सुरक्षित
जैतपुर ब्लॉक के बड़ागांव में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक अचानक पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात रही कि चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया और आवागमन सुचारु कराया। थाना प्रभारी बाह सोमवार दोपहर 3 बजे डी.पी. तिवारी ने बताया कि ट्रक पेड़ से टकराने क